मसूरी: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक अपनी बेटी विदुषि पोखरियाल के साथ मसूरी पहुंचे जहाँ उन्होंने मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकत की.. डा. रमेश पोखरियाल पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनौती का स्वीकार किया व कहा कि वह मेरे साथ बैठ कर बात करें।
मसूरी घूमने आये सांसद निशंक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को आलवेदर रोड से जोड़ कर बहुत बड़ा काम किया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जौली ग्रांट एअर पोर्ट देश का नंबंर वन ईयर पोर्ट बन गया है। जिसने पूरे देश के एअर पोर्ट को पीछे छोड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रही है।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह मसूरी अपनी बेटी विदुषि पोखरियाल का जन्म दिन मनाने आये थे क्यों कि वह भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर नागरिक के खून में देश भक्ति का जज्बा है इसी कड़ी में उनकी पुत्री विदुषि पोखरियाल ने भी मारिशस में मल्टी नेशनल कंपनी में उपनिदेशक का पद छोड कर भारतीय सेना को चुना है।