कपिल मलिक
मसूरी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की संस्तुती पर मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारणी की घोषित की।
जिसमे महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अनिता, अनिता जवाडी, महामंत्री सपना शर्मा, मंत्री राजेश्वरी नेगी,नीति, प्रमिला नेगी, प्रभा बर्तवाल, कोषाध्यक्ष नमिता कुमाई, मीडिया प्रभारी सुनीता डबराल, सोशल मिडिया प्रभारी लीला कण्डारी को बनाया गया है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि रविवार को मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारणी घोषित की गई है। मंडल कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचान तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।