कपिल मलिक
मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ओबीसी मोर्चा की कार्यकारणी की घोषणा मसूरी मंडल ओबीसी अध्यक्ष मनोज खरोला ने विधायक गणेश जोश्ज्ञी, मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल व जिलाध्यक्ष समशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति से कर दी।
भाजपा मसूरी मंडल ओबीसी मोर्चा में आकाश पंवार, परमवीर नवाल उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह चैहान महामंत्री, मनीष सिंह रावत, विकास धनाई, विपुल असवाल, दीपक सेमवाल मंत्री, संजय कोषाध्यक्ष, रवीद्र भंडारी सोशल मीडिया प्रभारी, टीकम सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी, देवेन्द्र सिंह गुनसोला, सुनील नवाल, सुनील गुनसोला, रवि थपलियाल, नरेश प्रताप, हिमांशु रावत, मुन्ना राम नौटियाल, महादीप भंडारी, व जगवीर सिंह रावत को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया है।
भाजपा मसूरी मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज खरोला ने उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी भाजपा की रीति नीति को जनता के बीच ले जाने व अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए कार्य करेंगे।