ब्यूरो रिपोर्ट
मसूरी : मसूरी विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह गोगी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक कर 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर मंत्रणा की इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रभारी के सामने ही कुछ नेताओं पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की किसी भी बैठक की उन्हें जानकारी नहीं देते हैं साथ ही उनकी अनदेखी करते हैं।
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह योगी ने कहा कि मसूरी विधानसभा में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी तय होगा पूरी पार्टी उसके लिए कार्य करेगी उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं उनके सामने अनदेखी की बात कही है लेकिन सभी को साथ लेकर 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा और निश्चित तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे। वहीं कांग्रेस महामंत्री व कोटद्वार प्रभारी गोदावरी थापली ने कहा कि मसूरी विधानसभा हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है उन्होंने भी माना कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है लेकिन उन्हें मना लिया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो भी विधानसभा प्रत्याशी बनाया जाएगा पार्टी कार्यकर्ता उसके लिए पूरी तरह सहयोग करेंगे और प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।