कपिल मलिक
मसूरी : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विकास चैहान ने बताया कि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुमित चंदेल को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में संगठन के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी, प्रदेश अध्यक्ष विकास चैहान, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमिता शर्मा ध्यानी, प्रदेश महासचिव राकेश सोनू प्रदेश महासचिव मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा, जिला अध्यक्ष परवादून भ्रम चंद बाल्मीकि, प्रदेश कानूनी सलाहकार मनोज कुमार यादव एडवोकेट, प्रदेश सलाहकार श्रवण कुमार राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भूमिया, प्रदेश संगठन मंत्री व प्रवक्ता भरत लाल, मसूरी शहर अध्यक्ष महिला उर्मिला, प्रदेश सचिव राजकुमार उर्फ राजू, जिला उपाध्यक्ष देहरादून सुनील कुमार टांक, प्रदेश महासचिव विजय चन्द्र कन्नोजिया, जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिपाल डॉन, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सूर्या आदि ने नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रभारी सुमित चंदेल को बधाई दी। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान चंद्र रमदूंस एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव लक्ष्मण सिंह चावरिया का भी आभार व्यक्त किया।