बिजेंद्र पुंडीर
मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित सदन प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बहुत सुंदर व दमदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, श्लोक उच्चारण, हिंदी कविता एवं अंग्रेजी कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक भी भूमिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चंद्रलेखा त्रिपाठी, इंदु उनियाल एवं आकांक्षा चैधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया व श्रोताओं को आकर्षित किया। अंत में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गयें। सुगम संगीत वरिष्ठ बालिका वर्ग में सुजाता व कनिष्ठ बालिका वर्ग में समीक्षा विजेता बनी। वहीं शास्त्रीय संगीत वरिष्ठ बालिका वर्ग में पूजा व कनिष्ठ वर्ग में परिणिता ने बाजी मारी। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के वरिष्ठ बालिका वर्ग में मुसकान व कनिष्ठ वर्ग में तुलसी ने बाजी मारी। हिंदी कविता वरिष्ठ बालिका वर्ग में सना अंसारी व कविष्ठ वर्ग में किरन थापा ने बाजी मारी वहीं अंग्रेजी कविता वरिष्ठ बालिका वर्ग में रेखा रौथाण व कनिष्ठ बालिका वर्ग में आईसा जमाल ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि विद्यालय में छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित की जाती हैं वहीं पढ़ाई के साथ खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। उन्होंने इस मौके पर शिक्षिकाओं का भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं निर्णायक मंडल का भी विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर शिक्षिका उषा चैधरी, चंद्रमा थलवाल व मधु जुयाल आदि मौजूद रहे।