जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट : कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कहा है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देशवासियों के साथ धोखाधड़ी करके राफेल डील में बहुत बड़ा घोटाला किया है।जिस प्रकार भाजपा ने भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार का वादा किया था वह पूरी तरह से बेमानी साबित हुआ है।दर्शन लाल आज यहाँ राफेल डील पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्भोदित कर रहे थे।
उन्होंने भजपा सरकार पर गलत ढंग से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था लेकिन राफेल डील ने मोदी के वादे की पोल खोल के रख दी है।अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी पर पर देश के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि
मोदी सरकार ने महंगे दाम मे लड़ाकू विमान खरीद कर एक कम्पनी को फायदा पहुंचाया है।
जिस प्रकार से राफेल डील मे घोटाला हुआ है उसके हमारे पास सबूत भी है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल डील में 1लाख 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय डोभाल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, नगर अध्यक्ष वरदेव नेगी, नागेंद्र चौहान, पूर्व सभासद ताजबर कलुडा, अनुसूचित मोर्चे के यमुनाघाटी अध्यक्ष राकेश टम्टा, विकास चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।