जय प्रकाश बहुगुणा
बडकोट : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड पुरोला के तहसील परिसर में समाज कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कल्याण शिविर का बृहद आयोजन किया गया, शिविर में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग,राजस्व, राजस्व विभाग,ग्राम्य विकास,पंचायत राज विभाग,विधिक साळरत सहित विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल भी लगाये गये।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों से प्राप्त शिकायतों मोके पर ही निस्तारण किया गया।जिनमे
समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में –30 आवेदन पत्र प्राप्त हुए!तथा
राजस्व विभाग के 18 आय प्रमाण पत्र जारीकिये गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05विकलांग प्रमाण मोके पर ही जारी किए गए।
कृषि विभाग द्वारा 05 किसान पेंशन प्रमाण पत्र.
तथा 02 तिलू रौतेली पेशन प्रमाण पत्र,10 किसानों को कृषि संयत्र वितरित किये गये!
विधिक साक्षरता शिविर में पी एल वी द्वारा 369 कानूनी जानकारी संबंधी पुस्तकें वितरित की गई!
समाज कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी गोपाल राणा द्वारा आमजन्ता को दी गई।
शिविर में काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे!
शिविर में तहसीलदार पुरोला, खण्ड विकास अधिकारी पुरोला डी. यस. भण्डारी,अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान नगर पंचायत. पुरोला,
सी एम ओ डॉ. विनोद कुमार नौटियाल, डॉ सी एस रावत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.यस. रावत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. के. यस. बर्मन, आदि उपस्थित रहे!