अरविन्द सेमवाल
मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में गांधी जयंती से राष्ट्रीय ध्वज के साथ पदयात्रा करने का निर्णय लिया जायेगा। जिसमें मसूरी विधानसभा के सभी वार्डों से होते हुए 150 किमी पदयात्रा की जायेगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा वहीं भाजपा की रीति नीति से भी जनता को अवगत कराने के साथ ही सरकार की उपलब्धि से भी अवगत कराया जायेगा।
कुलड़ी स्थित एक होटल में भाजपा मसूरी मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा मसूरी के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि बैठक में पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम दिए गये हैं जिसके तहत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पार्टी कार्यकर्ता झंडा पदयात्रा निकालेंगे। जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर जनता के बीच जायेंगे व सभी वार्डों में जाने के साथ ही 150 किमी की पदयात्रा की जायेगी जिसमें कार्यकर्ता समूह बनाकर घर घर जायेंगे व पार्टी की रीतिनीति से अवगत कराकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि को बतायेंगे। यह यात्रा 17 अक्टूबर तक चलेगी। इस मौके पर भाजपा विस्तारक मसूरी विधानसभा क्षेत्र कुलदीप ने बताया कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। जो कार्यकर्ता पैदल यात्रा में शामिल होगे उन्हें प्रत्येक दिन रिपोर्ट देनी होगी व उससे जिला व प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जायेगा। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के बारे में बताया जायेगा ताकि जनता के बीच गांधी जयंती पर सकारात्मक संदेश जाये। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, महिलामोर्चा जिला मंत्री रमा थापा, यशोदा शर्मा, बबीता नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा अनीता पुंडीर, प्रमिला नेगी, रेखा चतुर्वेदी, सुषमा रावत, मीरा सकलानी, चंद्रकला सयाना, कमला थपलियाल, मुकेश धनाई, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।