बिजेंद्र पुंडीर
मसूरी : तिब्बतन केंद्रीय विद्यालय में अंतर सदन स्वच्छ भारत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धि कौशलता का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तरिंग, डेसी व थुमी सदन के बराबर अंक आने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
तिब्बतन केंद्रीय विद्यालय ने विद्यालय प्रांगण में अंतर सदन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छ भारत पर विद्यालय के चारों सदनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्वच्छता में भारत सरकार के अभियान पर सवाल के उत्तर लिए गये। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। व सवालों के सटीक उत्तर दिए। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों ने प्रतिभाग किया जिसमें तरिंग, डेसी व थुमी सदन के अंक बराबर आने पर तीनों सदनों को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसपी सिंह अपने संबांेधन में छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की व कहा कि प्रतिभागियों ने बहुत ही सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक असित कात्यायन ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संयोजक एएस कंडेरी ने विशेष सहयोग किया। प्रतियोगिता में आयुष,रिया, दीपिका, रोहित आदिने प्रतिभाग किया।