जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीक गंगोरी(नाल्ड) मे एक कार के अनियंत्रित होकर खाई मे गिर जाने से एक की मौत व 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो गंभीर रूप से घायल हुए है जबकि 3 सामान्य घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उक्त दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ आशीष चौहान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपनी मौजूदगी में रेस्क्यू चलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना स्थल का भी जायजा लिया। इस दुर्घटना मे मृतक समेत सभी घायल गंगोरी के पास के ही पास के गांव गनेशपुर के हैं। दुर्घटना में मृतक भरत सिंह पुत्र सूंदर सिंह उम्र 62 है। गंभीर घायलों मे धर्मेंद्र पुत्र घनश्याम, बुद्धि सिंह राणा पुत्र बिशन सिंह तथा समान्य घायलों मे मुकेश चौहान, अजयपाल व भरोसा पंवार शामिल हैं।