अरविन्द सेमवाल
मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर 50 लोगों से संपर्क करेगा व मिलेगा। तथा केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करायेगा।
भाजपा मसूरी मंडल की एक बैठक यहां सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मसूरी प्रभारी रवींद्र राणा ने की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य कर्ता हर बूथ पर जाकर कम से कम 50 लोगों से मिलें तथा उनको भारत सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगा ताकि उसका लाभ जरूरत मंद उठा सकें। वहीं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में किए गये जनहित के कार्यों की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि यह कार्य 22 जून से लेकर 30 जून तक चलाया जायेगा वहीं जिन लोगों से कार्यकर्ता मिलेंगे उनके निवास का पता व फोन नंबर भी लिया जायेगा। ताकि उनसे सीधा संवाद भी किया जा सके। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने जिला उपाध्यक्ष एवं मसूरी प्रभारी रवींद्र राणा का स्वागत किया व कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहा है तथा जो भी दिशा निर्देश केंद्र व राज्य सरकार तथा संगठन द्वारा दिया जायेगा उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मदनमोहन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता पुंडीर, पुष्पा पडियार, कपिल मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।