कपिल मलिक
मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल ने मसूरी में व्यापक जनसंपर्क किया। व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान दुकानदारों से भी मुलाकात की।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर पालिका चुनावों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओपी उनियाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टिहरी बस स्टैण्ड से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। व वहां से मलिंगार, गुरूद्वारा चैक, लंढौर चैक, घंटाघर, कुलडी, मालरोड होते हुए गांधी चैक तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी ओपी उनियाल ने जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल बना है तथा हर वर्ष की भांति इस बार भी जनता व व्यापारियों, व्यवसायियों, छात्रों, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, विभिन्न गैर सरकारी व सरकारी संगठनों, मजदूरों सहित, शहर के बुद्धिजीवी वर्ग का व्यापक समर्थन व प्यार मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है तथा घर घर जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे शहर सहित गली गली में भाजपा की हवा चल रही है तथा भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से भाजपा पालिकाध्यक्ष पद पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि अगर शहर का विकास करना है तो प्रदेश में सरकार होने का लाभ मसूरी की जनता को लेना चाहिए व शहर में चल रही ओपी की हवा को मतों में बदल कर भारी मतों से विजयी बनायें। इस मौके पर महामंत्री भाजपा कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, महामंत्री अनीता पुंडीर, मीरा सकलानी, धर्मपाल पंवार, त्रिलोक राणा, अरविंद सेमवाल, भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, रमेश खंडूरी, आशुतोष कोठारी, अंकुश कोठारी, दिनेश बडोनी, धनेंद्र पुंडीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर शहर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।