संदीप जखमोला
मसूरी : नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल गई है। जिसके तहत असंतुष्ट चल रहे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल को पार्टी नेतृत्व ने मना लिया है। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी व मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की व पार्टी संगठन को चेतावनी भी दी कि यदि सही कार्य नहीं किया तो पार्टी के लिए घातक होगा।
मालरोड शहीद स्थल पर नाराज चल रहे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल जैसे ही कार्यालय के बाहर पहुंचे तो प्रतीक्षा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौडियाल ने उन्हें मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित बैठक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि उनके साथ गलत किया गया जिसके चलते नाराजगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस को दिया है लेकिन उनकी उपेक्षा की गई जिस कारण वह नाराज थे। उन्होंने कहा कि आगे अगर इस तरह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जायेगी तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। उन्होंने कहा कि आगामी पालिका चुनाव को देखते हुए सभी को एकजुट होकर चुनाव जीतने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मेघ सिंह कंडारी ने मनमोहन सिंह मल्ल का जोरदार स्वागत किया व कहा कि उनके मार्ग दर्शन में चुनाव लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मल्ल ने मसूरी कांग्रेस को मजबूत करने में निस्वार्थ भाव से कार्य किया है जिसे भुलाया नही जा सकता। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौडियाल व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी उनका स्वागत किया व कहा कि उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इस मौके पर छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, गौरव गुप्ता, राम प्रसाद कवि, भगवान सिंह धनाई, भगवती प्रसाद कुकरेती, रमेश कुमार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Incredible! This blog looks just like my old one! It’s on a entirely different topic but it
has pretty much the same page layout and design. Outstanding choice of colors!
bookmarked!!, I really like your blog! Its like
you read my mind! You seem to know a lot about this, like you
wrote the ebook in it or something. I feel that you could do with some p.c.
to pressure the message house a little bit, however
other than that, that is wonderful blog. A great read.
I’ll certainly be back. http://foxnews.org
Several Vocal Views focus groups focus on consumer products.
Simply wanna say that this is very helpful, Thanks for taking your time to write this.